Our Objective

शासकीय योजनाओं का लाभ

केन्द्र व राज्य सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी जन सामान्य को देना व लाभ दिलाना।

पर्यावरण संरक्षण

प्रदूषण नियंत्रण संबंधी जानकारी जन सामान्य को देना। अधिक से अधिक पेड़ लगाना।

नशा मुक्ति अभियान

छत्तीसगढ़ को नशा मुक्त राज्य बनाना। लोगों को जागरूक करना।

स्वच्छता अभियान

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना।

भ्रष्टाचार निरोधक

छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना। लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना। भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों से लोगों को बचाना तथा भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करना व सजा दिलाना।

विधिक साक्षरता

छत्तीसगढ़ के प्रत्येक पंचायतों में कानूनी शिक्षा, विधिक साक्षरता / जागरूकता अभियान चलाना।आम जनता को कानून से संबंधित जानकारी देना।मानव अधिकार  मौलिक अधिकारों , उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, सूचना का अधिकार 2005 व वरिष्ठ अधिनियम 2007 घरेलू हिंसा , महिला,बच्चे व बुजुर्गों पर हो रहे अत्याचार पर कार्यवाही करना एवं जागरुक करना।बाल-श्रम, बाल विवाह , दहेज प्रताड़ना, मानव तस्करी , अन्याय , अत्याचार तथा शोषण के प्रति जागरूक करना।

परामर्श केन्द्र संचालन करना

मानव अधिकार जे. जे. एम. छत्तीसगढ़  द्वारा संचालित परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के विवाद ,जमीन बंटवारा विवाद , पड़ोसी के साथ झगड़ा या अनबन , बच्चों का झगड़ा , माता-पिता या बुजुर्गों के पालन पोषण से संबंधित एवं अन्य मामलों पर दोनों पक्षों को समझाइश देकर सुलह कराना।

 

कौशल विकास योजना

कौशल विकास के अंतर्गत अनेक प्रकार के रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करना।तथा बेरोजगार युवाओं महिला , पुरूषों के रोजगार का व्यवस्था करना।

चिकित्सकीय शिविर

स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना। चिकित्सकीय जांच कराना। गंभीर बिमारियों से पीड़ित रोगी के इलाज का प्रबंध कराना।जन सामान्य को नि:शुल्क प्राथमिक उपचार का लाभ दिलाना।